Categories: Business

बाइक स्पेयर पार्ट की शॉप कैसे खोले Bike Spare Part Shop Business Hindi

Last updated on November 11th, 2023 at 06:15 pm

बाइक स्पेयर पार्ट की शॉप कैसे खोले Bike Spare Part Shop Business Hindi

Two wheeler spare parts Shop Business  :-  यह बात हर कोई जानता है की यदि किसी व्यक्ति के पास अपनी गाड़ी है तो उसका कभी न कभी कोई न कोई part तो अवश्य ख़राब होगा | उस स्थिति में व्यक्ति गाड़ी ठीक कराने के लिए  Mechanic के पास जायेगा या फिर मैकेनिक को बुलाएगा, उसके बाद मैकेनिक गाड़ी का निरीक्षण कर उस Damage Part को बदलने का आग्रह करेगा |

इस स्थिति में उस बदले जाने वाले spare part का प्रबंध कभी Mechanic करता है, तो कभी वह खुद  जिसकी गाड़ी है उसे खुद वह Spare Part खरीद के लाने को बोलता है | यहाँ से हमें  इस बात का पता चलता है की स्तिथि चाहे कोई भी हो अगर हमारी गाडी खराब हो जाती है तो हमें spare parts की शॉप पर जाना ही पड़ेगा |

उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन कैसे करे 

Bike spare part shop business के लिए जरूरी चीजे

Bike spare part shop business Requirements :- इस Business को शुरु करने के लिए बहुत सी चीजो की जरुरत पड़ती है ,  लेकिन जिस चीज की जरुरत Business  के आकार पर निर्भर करती है वह ये है की बिज़नेस घर से शुरु कर सकते है या फिर कोई दुकान किराए पर लेके ये काम शुरु कर सकते है ,

  • Spare Parts
  • जगह ( Shop )
  • इन्वेस्टमेंट (Investment)
  • बिजली की सुविधा (Electricity, water facilities)
  • GST Number

बाइक स्पेयर पार्ट क्या होते है ? What is Bike spare part ?

बाइक स्पेयर पार्ट्स का मतलब है की जब हमारी गाडी किसी वजह से खराब हो जाती है तो उसे ठीक करवाने के लिए मैकेनिक के पास जाते है और मैकेनिक उसे ठीक करता है और यह बात गाडी पर निर्भर करती है की उसमे क्या खामियां है उस समय जब मैकेनिक उसके खराब हिस्से को निकाल करके उसमे  नया पार्ट लगा देता है  तो उस पार्ट को गाडी का स्पेयर पार्ट कहा जाता है | जहाँ से नए पार्ट्स खरीदे जाते हैं उसे Spare part Shop कहा जा सकता है | Spare Parts सभी गाड़ियों के होते है सिर्फ उनमे इतना फर्क है की कुछ गाड़ियों के पार्ट्स आपको अपने आस पास मिल जाते है और कुछ के आपको बाहर दुसरे शहर से मंगवाने पड़ते है |

जीएसटी नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे

बाइक स्पेयर पार्ट की दुकान के लिए पुर्जे ? Parts for Bike spare part shop ?

Parts for Bike spare part shop :- आप स्पेयर पार्ट की शॉप करने के बारे में पढ़ रहे है तो आप को बाइक के स्पेयर पार्ट  से संबंधित पार्ट्स ( पुर्जे ) का भी ज्ञान होना चाहिए हम निचे आपको कुछ स्पेयर पार्ट्स बता रहे है जो आपकी शॉप के लिए जरूरी है :- स्टीकर किट ,साइड व्यू मिरर ,साइड गार्ड , वाईसर ,टेल लाइट कवर , स्विंग आर्म कम्पलीट , लीवर कम्पलीट , हॉर्न , हेडलाइट , हैंडल बार , सस्पेंशन्स/शॉकर फ्रंट , शॉक अब्सॉरबेर सेट ,  ब्रेक शू , स्विच यूनिट स्टार्ट , इग्निशन स्विच , कॉम्बिनेशन स्विच , केबल स्पीडोमीटर , बैटरी , स्विच यूनिट स्टार्ट आदि |

ये सब पार्ट्स बाइक और गाडी से संबंधित पुर्जे है इनके बारे में आपको पता होना चाहिए  ताकि आप समान की जरूरत को समझ सके | आप को स्पेयर पार्ट्स के लिए किसी कंपनी से बात चित करके उस से संपर्क बनाने होंगे इस से आपको बहुत फायदा हो सकता है | आपके आलग अलग कंपनियों से जितने ज्यादा लिंक होंगे आपको अपने काम में और व्यापर में लाभ प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे |

Bike Spare Part shop के लिए जगह ( Space )

Space For Bike Spare Part shop :- इसके लिए जगह का चुनाव सही ढंग से करना चाहिए क्योंकि बाइक और गाडी ठीक करवाना सब के लिए  जिंदगी के  एक हिस्सा  की तरह बन गया है , इसलिए जगह का चुनाव इसमें एक मुख्य हिस्सा है | Shop ऐसी जगह पर होनी चाहिए जहाँ से लोगो  की आवाजाही ज्यादा हो और सबको शॉप के  बारे में पता चल सके और साथ साथ हम अपनी Shop ऐसी जगह भी खोल सकते है जहाँ आस पास में कोई स्कूल , कॉलेज  या फिर कोई दफ्तर हो क्योंकि ऐसी जगहों पर लोगों का आवागमन अपनी खुद की गाडी या बाइक पर करते है | ऐसी जगह पर Shop करने से आपको इनकम में भी फायदा होगा |

Space :- 200 से 300 Square Foot

बाइक स्पेयर पार्ट की दुकान के लिए इन्वेस्टमेंट ( Investment )

Bike Spare Part shop Investment :- बाइक स्पेयर पार्ट की दूकान के लिए जब हम इन्वेस्टमेंट की बात करते है तो हमें देखना पड़ेगा की हम किस कंपनी के और किस ब्रांड के प्रोडक्ट सेल करने के लिए अपनी दुकान पे लेके आते है क्यूंकि जिस जगह हम दुकान कर रहे है उस जगह की हमे पहले समीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि बढती हुयी महंगाई को देखते हुए आप ये नहीं चाहेंगे की आप कोई भी ऐसा समान लेके आये जो काम आने के स्थान पर  केवल आपकी दूकान में जगह रोक ले | हमें ये पता करना पड़ेगा की आप जिस नगर , कसबे या शहर में दूकान कर रहे है वहाँ पर किस कंपनी के बाइक है जो की आपके पास काम के लिए आ सकते है |

लेपटॉप ,कंप्यूटर स्पेयर पार्ट्स की शॉप कैसे खोले

बाइक स्पेयर पार्ट की शॉप के लिए बिजली की सुविधा ( Electricity )

Electricity for Bike Spare Part shop :- Bike Spare Part शॉप के लिए बिजली की आपूर्ति का होना अति आवश्यक है क्योकि Spare Part शॉप की मशीन और वहाँ  पर इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण  बिजली की supply के बिना नहीं चलाये जा सकते तो हमें इस बात का पूर्ण ध्यान रखना होगा की जितने समय तक हम Shop पर काम कर रहे हैं वहाँ पर बिजली की सप्लाई बाधित न हो  इसके लिए आप वहाँ पर इन्वर्टर या जनरेटर लगवा सकते है | अतः बिजली आपूर्ति का पूर्ण प्रबंध होना चाहिए  |

बाइक स्पेयर पार्ट की शॉप के लिए GST Number

Document For Bike Spare Part shop :- कोई भी Business  शुरु करते है तो कुछ पर्सनल डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ती है और कुछ Business  से सबंधित लाइसेंस की जरुरत पड़ती है जैसे :-

Personal Document (PD) :- Personal Document के अन्दर बहुत से डॉक्यूमेंट होते है जैसे :

  • ID Proof :- Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card
  • Address Proof :- Ration Card , Electricity Bill ,
  • Bank Account With Passbook
  • Photograph Email ID , Phone Number ,
  • Other Document

बिजनेस Document (PD)

  • Business Registration
  • Business pan card
  • GST Number

बाइक स्पेयर पार्ट शॉप बिज़नेस  के अन्दर प्रॉफिट

Profit Margin In Bike Spare Part shop :- इस बिज़नेस के अन्दर आप पांच से दस हजार रूपये प्रतिदिन के कमा सकते है और महीने के 50 से 70 हजार रूपये कमा सकते हैं  तो इस हिसाब से इस बिज़नेस के अन्दर अच्छे पैसे कमा सकते है यदि आपको अच्छी Shop मिल जाये तो अच्छे रेट पर सामान मिल जाता है और अच्छे पैसे कमा सकते है और जितनी ज्यादा काम उतना ज्यादा प्रॉफिट होगा | और कोसिस करे की ज्यादा से ज्यादा कस्टमर आये Bike Spare Part shop  Hindi

कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social Media Sites Share कीजिये |

investkare

Recent Posts

2026 के 10 धमाकेदार Mainboard IPOs – निवेश से पहले जरूर जानें पूरी जानकारी

Top Upcoming IPO 2026 :- अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और IPO…

3 weeks ago

Bharat Taxi Driver Registration 2026: भारत टैक्सी में कैसे जुड़ें? पूरी जानकारी

Bharat Taxi Driver Registration 2026: भारत टैक्सी में कैसे जुड़ें? पूरी जानकारी Bharat Taxi App…

3 weeks ago

Bitcoin में निवेश करना सुरक्षित है या खतरा? सच्चाई जानिए 2026 में

Bitcoin में निवेश करना सुरक्षित है या खतरा? सच्चाई जानिए 2026 में Bitcoin Crash News…

3 weeks ago

UPSC Notification 2026: फॉर्म भरने की पूरी जानकारी, डेट, नियम और नए बदलाव (हिंदी में)

UPSC Notification 2026: फॉर्म भरने की पूरी जानकारी, डेट, नियम और नए बदलाव (हिंदी में)…

3 weeks ago

Best Gold & Silver ETF Investment 2026: गोल्ड और सिल्वर में निवेश कैसे करें? पूरी गाइड हिंदी में

Best Gold & Silver ETF Investment 2026: गोल्ड और सिल्वर में निवेश कैसे करें? पूरी…

3 weeks ago

Top 5 High Dividend Stocks in India 2026: Passive Income कमाने का सबसे आसान तरीका

Top 5 High Dividend Stocks in India 2026: Passive Income कमाने का सबसे आसान तरीका…

3 weeks ago