Last updated on November 14th, 2023 at 03:04 pm
एलआईसी की 50 लाख वाली पालिसी LIC Jeevan Kiran Plan 870 in Hindi
LIC इंडिया की सबसे बड़ी इन्सुरांस कंपनी में से एक है जिसके पास बहुत बड़ा कस्टमर बेस है LIC सबसे ज्यादा लाइफ Insurance प्लान प्रोवाइड करती है.LIC हर तरह के फाइनेंसियल सिक्योरिटी लाइफ और हेल्थ के लिए प्रोविडेंस करती है. और सबसे अच्छी बात इस कंपनी की यह थोड़े रुपया में एक अच्छे फाइनेंसियल सिक्योरिटी प्रोवाइड करती है. और यह कंपनी बहुत पुरानी कंपनी है और बहुत टाइम से लोगो को इन्शुरन्स सर्विसेज प्रोवाइड कर रही है
और टाइम तो टाइम कस्टमर को नये नये आफर प्रोवाइड करती रहती है तभी लाइफ Insurance बिज़नेस में लाइफ Insurance कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया का बहुत बड़ा नाम है और कंपनी द्वारा एक प्लान LIC Jeevan Kiran Plan 870 के नाम से भी दिया गया है इस प्लान के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपना, अपने परिवार के सभी सदस्यों का बीमा करवा सकता है।
LIC Jeevan Kiran भारतीय जीवन बीमा निगम की नई स्कीम है इसका टेबल नंबर 870 है यह एक non-linked, non-participating, individual, savings, life insurance plan है इस स्कीम के अंदर बहुत सारे फायदे दिए जाते है एलआईसी के जीवन किरण में दो अलग-अलग प्रीमियम दरें हैं,धूम्रपान करने वाले के लिए धूम्रपान ना करने वाले के लिए अलग अलग प्रीमियम देना पड़ता है
LIC Jeevan Kiran के तहत न्यूनतम मूल बीमा राशि 15,00,000 रुपये है और अधिकतम मूल बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है. गृहिणी और गर्भवती महिलाओं के लिए यह योजना नहीं है. अगर कोविड-19 का टीका नहीं लगाया गया है तो प्रतिबंध लागू हो सकते हैं. न्यूनतम पॉलिसी अवधि 10 वर्ष है और अधिकतम पॉलिसी अवधि 40 वर्ष है. प्रीमियम का भुगतान एकमुश्त किया जा सकता है. साथ ही आप मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना पर भी कर सकते हैं.
इसके अन्दर दो प्रकार के राइडर्स का लाभ उठा सकते हैं। पहला है एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी बेनिफिट राइडर। और दूसरा है एक्सीडेंटल बेनिफिट राइडर।
| LIC Accidental Death and Disability Benefit Rider |
| LIC Accidental Benefit Rider |
Single Premium Payment :- एलआईसी का दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ राइडर (UIN:512B209V02) Single Premium भुगतान के तहत उपलब्ध है। हालाँकि पॉलिसीधारक केवल शुरुआत में (पॉलिसी लेते समय) ही इस राइडर का विकल्प चुन सकते हैं।
Regular Premium Payment :- पॉलिसीधारक नियमित प्रीमियम भुगतान के तहत एलआईसी के दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ Rider (यूआईएन: 512बी209वी02) या एलआईसी के दुर्घटना लाभ Rider (यूआईएन: 512बी203वी03) में से किसी एक का विकल्प चुन सकता है।
अगर इस योजना में Death Benefit की बात करें तो Death Benefit के दो मामले हो सकते हैं।
सिंगल प्रीमियम में Death Benefit
रेगुलर प्रीमियम में Death Benefit
Policy लेते समय जो भी आपने Basic Sum Assured की amount चुनी थी वह हो सकती है
या फिर जो आपने single premium में भुगतान किया था उसका 125% हो सकता है
इन दोनों कैलकुलेशन में जो भी राशि इससे अधिक होगी वह आपके nominee को दी जाएगी।
दूसरे मामले में, यदि आप regular premium का विकल्प चुनते हैं, इस केस में death benefit की तीन गणनाएं हो सकती हैं।
आपके Basic Sum Assured हो सकता है
आपने जो annual premium दिया था उसका सात गुना अमाउंट हो सकता है
या फिर मृत्यु की तारीख तक भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 105% हो सकता है
LIC Jeevan Kiran Plan 870 Premium Calculator :- यदि आप ऑनलाइन गूगल करेंगे की LIC Jeevan Kiran Plan 870 Premium Calculator तो बहुत सारे Calculator मिलेंगे जिनके अन्दर आप Premium पता कर सकते है |
LIC Jeevan Kiran 870 Plan को आप किसी LIC ऑफिस से एजेंट से ये पालिसी ले सकते है जो लोग इसे ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं वे एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.licindia.in) से खरीद सकते हैं।
यदि आपको ये LIC Jeevan Kiran Plan India की जानकारी पसंद आई या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social media sites share कीजिये
Top Upcoming IPO 2026 :- अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और IPO…
Bharat Taxi Driver Registration 2026: भारत टैक्सी में कैसे जुड़ें? पूरी जानकारी Bharat Taxi App…
Bitcoin में निवेश करना सुरक्षित है या खतरा? सच्चाई जानिए 2026 में Bitcoin Crash News…
UPSC Notification 2026: फॉर्म भरने की पूरी जानकारी, डेट, नियम और नए बदलाव (हिंदी में)…
Best Gold & Silver ETF Investment 2026: गोल्ड और सिल्वर में निवेश कैसे करें? पूरी…
Top 5 High Dividend Stocks in India 2026: Passive Income कमाने का सबसे आसान तरीका…