Categories: Business

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस Lubricant Manufacturing Business in Hindi

Last updated on November 11th, 2023 at 06:13 pm

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस Lubricant Manufacturing Business in Hindi

How to start a lubricant business :- हम अपने आस पास बहुत सी गाड़ियाँ देखते है बाइक देखते है और बड़े बड़े ट्र्कों को रोड पर दोड़ते हुए देखते है | सभी वाहनों में विभिन्न तरह के फ्यूल्स एवं इंजन आयल की आवश्यकता होती है, जिसकी वजह से ये रोड पर दौड़ पाते हैं | मार्केट में ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग का काम करती हैं | आज वर्तमान और भविष्य में भी इसकी मांग कम होने के कोई संभावना नहीं है क्योंकि गाड़ियों की मार्किट तेजी से फैल रही है |

हाइड्रोपोनिक रिटेल स्टोर कैसे शुरू करें

आज हर कोई अपना खुद का निजी वाहन रखना पसंद करता है फिर चाहे वह गाडी हो या बाइक या स्कूटी ही हो | निजी वाहन रखने का एक कारण यह भी है की आप को किसी दुसरे के या पब्लिक ट्रांसपोर्ट के भरोसे नहीं रहना पड़ता | जितनी ज्यादा गाड़ियों की मार्किट बढ़ रही है उस हिसाब से आप इस बिजनेस में काफी मुनाफा कमा सकते है |

लुब्रिकेंट क्या होता है ?  Lubricant Manufacturing Business Hindi

Lubricant :- यह बात आप भी अच्छे से जानते है की कोई भी वाहन हो वह पेट्रोल और डीज़ल से चलते हैं | लेकिन इसमें ओइलिंग भी की जाती हैं जिससे यह सही तरह से चल सके और आपकी गाडी के इंजन का लाइफ टाइम बढ़ सके | गाड़ियों में ओइलिंग के लिए डलने वाले तेल या फ्यूल की मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग बिज़नेस को लुब्रिकेंट बिज़नेस कहा जाता है |

यह विभिन्न वाहनों के लिए विभिन्न तरह के होते हैं गाड़ियों के लिए यह अलग तरह का होता है और बाइक स्कूटी के लिए अलग तरह का होता है यह इंजन की शक्ति को बढ़ा देता है किस से इंजन बेहतर तरीके से काम करता है और लाइफ टाइम भी बढ़ता है |

लुब्रिकेंट की निर्माण प्रक्रिया

Process of Making Lubricant :- लुब्रिकेंट की निर्माण प्रक्रिया में सबसे पहले Base Oil एवं additive सप्लायर से मंगवा लिए जाते हैं और इन्हें  स्टोरेज टैंक में भंडारित करके रख लिया जाता है | उसके बाद ब्लेडिंग वाले बर्तन को मिश्रण करके , अच्छे ढंग से मिलाने के लिए गरम कर लिया जाता है | उसके बाद उत्पादित लुब्रिकेंट आयल को स्टोरेज टैंक में भंडारित किया जाता है | उसके बाद उस लुब्रिकेंट आयल की गुणवत्ता का निरीक्षण किया जाता है | अगर लुब्रिकेंट आयल गुणवत्ता के मानकों पर खरा उतरे आयल को फिलिंग मशीन की मदद से अलग अलग आकार के डिब्बों में भर दिया जाता है | और उसके बाद कमाई करने हेतु इस आयल को मार्किट में बेचने हेतु डिस्पैच कर लिए जाता है |

लुब्रिकेंट बिज़नेस में बनाये जाने वाले प्रोडक्ट्स  Lubricant Manufacturing Business Hindi

ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में बनाये जाने वाले लगभग प्रोडक्ट्स या फिर आप सभी भी कह सकते है सभी लुब्रिकेंट प्रोडक्ट्स होते हैं | नीचे कुछ लुब्रिकेंट प्रोडक्ट्स के नाम दिए गये है :

  • कूलैंट
  • हाईड्रोलिक आयल
  • ब्रेक आयल क्लच फ्लूइड
  • मल्टीग्रेड डीज़ल इंजन आयल
  • पंप सेट आयल (पीएसओ)
  • बाइक इंजन आयल
  • गियर आयल
  • ग्रीस
  • स्टीयरिंग आयल

Corn Flakes बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के लिए जरूरी चीजें

Requirements for Lubricant Manufacturing Business :- कोई भी बिजनेस हो फिर वह चाहे बड़े स्तर का हो या छोटे स्तर का उनको शुरू करने से पहले उनसे संबंधित बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है | छोटे या बड़े स्तर के बिजनेस के लिए आपके पास क्या क्या होना चाहिए | इस सब में आप कितना इन्वेस्ट करेंगे और उसके बाद इस से आप कितना मुनाफा कमाएंगे | आपके लिए इन सब बातों को जानना बहुत जरूरी है क्योंकि ये सब जानकारी आपके लिए आपको बिजनेस शुरू करने में काफी फायदेमंद होगी :

  • जगह ( Shop )
  • मशीन ( Machines )
  • कच्चा माल ( Raw Material )
  • इन्वेस्टमेंट (Investment)
  • कर्मचारी ( Worker )
  • GST Number
  • मार्केटिंग ( Marketing )
  • प्रॉफिट ( Profit )

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के लिए जगह

Space for Lubricant Manufacturing Business :- कोई भी बिजनेस हो या शॉप हो सभी में जगह का एक ख़ास महत्व होता है | इस बिजनेस में आपको ऐसी जगह का चयन करना होगा जहाँ से आपके लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध हो | आप इसे मार्किट के बीचों बीच लगाने से बचें | शहर के अंदर भीड़ भाड वाला इलाका होता है |

तो आप इसे शहर से बाहर ऐसी जगह लगाने की कोशिश करे जहाँ से कच्चा माल लाने और तैयार माल का स्टॉक बाहर ले जाने के लिए आप बिना किसी परेशानी के आसानी से ले जा सकें | इसके साथ साथ आपके पास इतनी जगह का प्रबंध होना चाहिए की जिस से आप बने हुए लुब्रिकेंट को सुरक्षित रूप से रख सके | आप इसका एक निर्धारित स्टॉक रखे जिस से की आपको कभी भी डिमांड होने पर कोई परेशानी न हो |

जगह ( Space ) :- 1000 से 1500 Square Feet

कॉस्मेटिक की दूकान कैसे खोलें ?

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के लिए कच्चा माल और मशीन

Raw Material and Machines for Lubricant Manufacturing Business :- बिजनेस चाहे कोई भी हो उसमे कच्चा माल का बहुत महत्व होता है | आज की हमारी पोस्ट Lubricant Manufacturing Business के बारे में है ,अगर देखें तो इसमें मुख्य तौर पर लगने वाला कच्चा माल Base Oil एवं Additives हैं | इस के साथ ही अन्य कच्चे माल की लिस्ट में पैकेजिंग मटेरियल सम्मिलित हैं | इस बिज़नेस में इस्तेमाल में लायी जाने वाली मशीनरी एवं उपकरणों के नाम कुछ इस प्रकार से है :

  • ब्लेंडर टैंक
  • centrifugal
  • MRP Embossing Machine
  • डिब्बों में लुब्रिकेंट भरने वाली मशीन
  • लगभग 3 टन क्षमता की कुकिंग कैटल
  • लगभग 3 टन क्षमता की कुलिंग कैटल
  • मौल्डिंग मशीन
  • स्टोरेज टैंक
  • जनरेटर
  • ग्रीज़ भरने वाली मशीन
  • एयर कंप्रेसर

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के लिए इन्वेस्टमेंट

Investment in Lubricant Manufacturing Business :- इस बिज़नेस के अन्दर निवेश इस Business और जमीन के ऊपर निर्भर करता है क्योकि यदि बड़ा Business शुरु करते है तो ज्यादा इन्वेस्टमेंट (Investment) करनी पड़ती है और छोटा बिज़नेस  शुरु करते है तो उसके अन्दर कम इन्वेस्टमेंट (Investment) करनी पड़ती है और खुद की जमीन है तो कम पैसो में काम चल सकता है और यदि जमीन किराये पर लेते है या खरीदते है तो उसके अन्दर ज्यादा इन्वेस्टमेंट  (Investment)करनी पड़ती है |

इसके अन्दर मशीन भी कई प्रकार की आती है और सभी के रेट भी अलग अलग है इनके ऊपर भी इन्वेस्टमेंट निर्भर करती है  इनके बाद इस Business को अच्छे लेवल पर शुरु करने के लिए मशीन खरीदनी पड़ती बिल्डिंग बनानी पड़ती है जिसके अन्दर मशीन लगेगी और स्टॉक रखने के लिए सभी चीज के लिए बिल्डिंग फिर बिजली, पानी की सुविधा और वाहन सभी के लिए अलग अलग इन्वेस्टमेंट (Investment) करनी पड़ती है |

कोल्ड स्टोरेज बिज़नेस कैसे शुरु करे | 

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के लिए कर्मचारी

Workers for Lubricant Manufacturing Business :- कर्मचारियों को रखने का निर्धारण आपको इस बात से करना होगा की आप इस बिजनेस को किस स्तर से शुरू कर रहें है | Lubricant Manufacturing के Business में आपको मशीनरी के संचालन, प्रोडक्ट की बिलिंग एवं अन्य कार्यों के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ेगी | क्योंकि ये सभी काम आप अकेले नहीं कर सकते हैं |

अगर आपके द्वारा रखे गये वर्कर ने पहले यह काम किया हुआ है तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा | इस काम के लिए अगर आप एक्सपर्ट या किसी इंजिनियर को रखते है तो वह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा क्योंकि उसे पता होगा की कच्चा माल कितना इस्तेमाल करना है और मशीनों का इस्तेमाल अच्छे से कर सकेगा |

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के लिए GST Number

Documents for Lubricant Manufacturing Business :- कोई भी Business  शुरु करते है तो कुछ पर्सनल डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ती है और कुछ Business  से सबंधित लाइसेंस की जरुरत पड़ती है जैसे :-

Personal Document (PD) :- Personal Document के अन्दर बहुत से डॉक्यूमेंट होते है जैसे :

  • ID Proof :- Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card
  • Address Proof :- Ration Card , Electricity Bill ,
  • Insurance
  • Bank Account With Passbook
  • Photograph Email ID , Phone Number ,
  • Other Document

बिजनेस Document (PD)

  • Business Registration
  • Business pan card
  • GST Number

एसबीआई लाइफ सीएससी सरल संचय प्लान हिंदी

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के लिए मार्केटिंग

Marketing for Lubricant Manufacturing Business :- आपके टायर के इस बिज़नेस की मार्केटिंग बहुत जरुरी हैं क्योंकि , इसके बिना आपका बिज़नेस को चलाना आसान नही होगा | आपको अपने बिजनेस के विज्ञापन के लिए पोस्टर एवं बैनर लगवाने होंगे ताकि ज्यादा लोगों को आपके इस बिज़नेस के बारे में जानकारी हासिल हो | शुरुआत में आपको अपने ग्राहकों को थोडा डिस्काउंट भी देना होगा जिस से ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आपके पास आयें | आप इसका विज्ञापन टीवी पर भी दे सकते है |

लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के लिए प्रॉफिट

Profit in Lubricant Manufacturing Business :- यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी डिमांड पूरी साल एक जैसी बनी रहती है और market में इस प्रोडक्ट की डिमांड हमेशा बनी रहती है और इस व्यवसाय में प्रॉफिट मार्जिन भी बहुत ज्यादा है | आप भी यह बात अच्छे से समझते है की गाड़ियों में डलने वाला लुब्रिकेंट आयल गाडी के लिए कितना महतवपूर्ण है इसके बिना या फिर इसकी कम मात्रा के होने से गाडी को चलाने में दिक्कत भी आएगी और इंजन में खराबी होने की सम्भावना बढ़ जाती है |

इसलिए कोई भी नहीं चाहेगा की उसकी गाडी खराब हो , और गाडी  की सही देख रेख और इंजन में कमी ना आने पाए इसके लिए लुब्रिकेंट डलवाना ही पड़ेगा | तो आप इस बिजनेस को बिना किसी जोखिम के शुरू कर सकते है और साथ ही इस से अच्छा मुनाफा भी कम सकते है |

कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social Media Sites पर Share कीजिये  Lubricant Manufacturing Business in Hindi

investkare

Recent Posts

2026 के 10 धमाकेदार Mainboard IPOs – निवेश से पहले जरूर जानें पूरी जानकारी

Top Upcoming IPO 2026 :- अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और IPO…

3 weeks ago

Bharat Taxi Driver Registration 2026: भारत टैक्सी में कैसे जुड़ें? पूरी जानकारी

Bharat Taxi Driver Registration 2026: भारत टैक्सी में कैसे जुड़ें? पूरी जानकारी Bharat Taxi App…

3 weeks ago

Bitcoin में निवेश करना सुरक्षित है या खतरा? सच्चाई जानिए 2026 में

Bitcoin में निवेश करना सुरक्षित है या खतरा? सच्चाई जानिए 2026 में Bitcoin Crash News…

3 weeks ago

UPSC Notification 2026: फॉर्म भरने की पूरी जानकारी, डेट, नियम और नए बदलाव (हिंदी में)

UPSC Notification 2026: फॉर्म भरने की पूरी जानकारी, डेट, नियम और नए बदलाव (हिंदी में)…

3 weeks ago

Best Gold & Silver ETF Investment 2026: गोल्ड और सिल्वर में निवेश कैसे करें? पूरी गाइड हिंदी में

Best Gold & Silver ETF Investment 2026: गोल्ड और सिल्वर में निवेश कैसे करें? पूरी…

3 weeks ago

Top 5 High Dividend Stocks in India 2026: Passive Income कमाने का सबसे आसान तरीका

Top 5 High Dividend Stocks in India 2026: Passive Income कमाने का सबसे आसान तरीका…

3 weeks ago