Categories: Yojana

स्वनिर्भर नारी आत्मनिर्भर असम योजना 2024 Swanirbhar Nari Atmanirbhar Assam Scheme 2024

Last updated on December 19th, 2023 at 05:53 pm

स्वनिर्भर नारी आत्मनिर्भर असम योजना 2024 Swanirbhar Nari Atmanirbhar Assam Scheme 2024 | Swanirbhar Nari Atmanirbhar yojana

Swanirbhar nari atmanirbhar assam scheme apply online 2024 :- असम सरकार ने भी महिलाओं के हित में एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत सिर्फ असम राज्य की महिलाओं को ही लाभ मिलेगा l आज के समय में पिछड़ी हुई महिलाओं को नौकरी मिलने या पैसा कमाने में काफी मुश्किलें होती हैं इसलिए यह योजना असम राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर तथा पिछड़ी हुई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की जा रही है। स्वनिर्भर नारी आत्मनिर्भर असम योजना का लक्ष्य 3.72 लाख से अधिक स्थायी व्यक्तिगत और 822 सामुदायिक संपत्ति बनाना है। इस स्वनिर्भर नारी योजना से 1 चरण में लगभग 4 लाख परिवारों को लाभ होगा।

इस योजना के तहत असम सरकार के द्वारा लगभग 40 लाख से भी अधिक परिवारों की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर तथा पिछड़ी हुई महिलाओं को आगे बढ़ाना है। इस योजना के तहत असम राज्य की महिलाओं को रोजगार तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

पीएम घर तक फाइबर योजना 2024

असम नारी आत्मनिर्भर योजना की पूरी जानकारी

Complete information about Assam Nari Atmanirbhar Yojana :– असम नारी आत्मनिर्भर योजना असम सरकार से संबंधित अधिकारियों द्वारा ही घोषित की गई है। यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है , जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है तथा वित्तीय रूप से काफी पिछड़ी हुई हैं। आज के समय में पिछड़ी हुई महिलाओं को नौकरी मिलने या पैसा कमाने में काफी मुश्किलें होती हैं।

जिससे कि वह अपना जीवन यापन ठीक ढंग से नहीं कर पाती। परंतु इस योजना की शुरुआत के पश्चात अब महिलाओं को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना के अंतर्गत 4 लाख से भी अधिक महिलाओं की सहायता की जाएगी। इसमें असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि और बागवानी, मत्स्य, पर्यावरण और वन, हथकरघा और वस्त्र, सेरीकल्चर, पशु चिकित्सा और पशुपालन आदि शामिल हैं। यह योजना विभिन्न विभागों तथा मिशन के माध्यम से लागू होगी | Swanirbhar Nari Atmanirbhar yojana

असम स्वनिर्भर नारी आत्मनिर्भर योजना के लाभ  Swanirbhar Nari Atmanirbhar yojana

Benefits of Assam Self-reliant Nari Atmanirbhar Yojana – इस योजना के तहत उन महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। जो कि आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी असम राज्य के मुख्यमंत्री ने यह कहा है, कि वह इस योजना के माध्यम से असम राज्य की महिलाओं को इतना ज्यादा मजबूत बनाना चाहते है कि वह किसी भी मुसीबत का सामना कर सके। इस योजना के माध्यम से असम राज्य की महिलाओं को अपना सिर ऊंचा रखने में मदद मिलेगी।

असम राज्य की सरकार ने इस योजना का आरंभ सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा मजबूत बनाने के लिए किया है। इसीलिए महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। खास तौर पर जो महिलाएं आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और वह यदि अकेली रहती हैं और उन्हें पैसे की काफी परेशानी रहती है तो इस योजना के माध्यम से उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा। असम राज्य में इस योजना की शुरुआत के पश्चात महिलाओं का काफी हद तक विकास होगा। उन्हें सर उठा कर जीने में मदद मिलेगी और महिला किसी दूसरे व्यक्तियों पर निर्भर नहीं रहेंगी।

दिल्ली लाडली योजना 2024

आत्मनिर्भर असम योजना में संपत्ति निर्माण

Wealth creation in self-reliant Assam scheme :- व्यक्तिगत संपत्ति निर्माण के मामले में , सभी विकास खंडों में 5 चिन्हित गतिविधियों को लागू किया जाएगा। सामुदायिक संपत्ति निर्माण के लिए, चयनित विकासखंडों में 20 गतिविधियों को लागू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य स्तर तक पंचायतों से निगरानी समितियों का गठन किया जाएगा।

स्वनिर्भर नारी योजना की आवश्यकता Swanirbhar Nari Atmanirbhar yojana

Need for self-reliant women scheme :- प्रदेश के सीएम ने स्वयं यह कहा है की असम राज्य की महिलाएं बहुत मेहनती हैं और यहां तक कि उन्होंने स्वंयभारी नारी – आत्मनिर्भर असोम योजना को लागू करने में अत्यधिक प्रतिबद्धता दिखाने का आग्रह किया।सती जोमाती , सती साधनी , कनकलता बरुआ , मंगरी ओरंग, इंदिरा मिरी जैसी कई महिला व्यक्तित्वों ने असम राज्य में नारी शक्ति का अनुकरण किया है।

बालिका समृद्धि योजना 2022 (BSY) 

स्वनिर्भर नारी का कार्यान्वयन – आत्मनिर्भर असम योजना

Implementation of Self-reliant Women – Self-reliant Assam Scheme :- सीएम ने स्वनिर्भर नारी – आत्मनिर्भर असम योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने में पीआरआई प्रतिनिधियों की भूमिका को रेखांकित किया है। मुख्यमंत्री ने पीआरआई प्रतिनिधियों से महिला एसएचजी लाभार्थियों को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया। उसी के साथ-साथ योजना आसानी से चलाने के लिए काफी ज्यादा सहयोग भी किया जाए। यह PRI प्रतिनिधियों को ईमानदारीऔर समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों को निभाने में सक्षम करेगा।

असम सरकार योजना को लागू करते समय भ्रष्ट आचरण, विसंगतियों या लापरवाही में लिप्त पाई गई पंचायतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा है, की यदि इस योजना के तहत अगर कोई भी प्रतिनिधि तथा व्यक्ति भ्रष्टाचार करता पाया जाता है। तो उस व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और उसके लिए जेल का प्रावधान भी है। Swanirbhar Nari Atmanirbhar yojana

सीएम ने पहले 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को 3 लाख , 2 लाख और प्रत्येक को 1 लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए स्वनिर्भर नारी – आत्मनिर्भर असम योजना एक बड़ी पहल है। सीएम ने सभी विभागों से जिम्मेदारी से कार्य करने और पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग को पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। वर्तमान राज्य सरकार ने राज्य भर में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए हैं। 1 लाख से अधिक स्थानीय आवासहीन परिवारों को भूमि पट्टों के वितरण के माध्यम से स्वदेशी लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अनुकरणीय कदम उठाए गए हैं।

पीएम ई-विद्या पोर्टल छात्र ऑनलाइन आवेदन करें

असम स्वनिर्भर नारी आत्मनिर्भर योजना के लिए आवेदन कैसे करे

How to apply for Assam Self-reliant Nari Atmanirbhar Yojana :- हम आपको बता दें  , कि अभी Assam Swanirbhar Nari Atmanirbhar Scheme की घोषणा हाल ही में की गई है। इसीलिए अभी इस योजना के अंतर्गत जो कोई महिला भी आवेदन देना चाहती है उसे अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी जारी नहीं की गई है और ना ही इस योजना के लिए कोई अधिकारी पोर्टल अभी जारी किया गया है l

जैसे ही सरकार के द्वारा आवेदन शुरू किए जाएंगे तो उससे पहले इस योजना के लिए एक अधिकारिक पोर्टल भी जारी किया जाएगा। जिसके माध्यम से राज्य की हर महिला पूरी जानकारी उस पोर्टल से ले सकेगी और उस पोर्टल के माध्यम से ही वह आवेदन भी दे पाएगी। परंतु अभी महिलाओं को कुछ समय रुकना होगा। कुछ समय के पश्चात सरकार के द्वारा खुद ही इसकी डिटेल सभी महिलाओं तक पहुंचा दी जाएगी। ताकि वह इस योजना का लाभ उठा सकें।

यदि आपको यह Assam Swanirbhar Nari Atmanirbhar Scheme 2024 की जानकारी पसंद आई या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social media sites share कीजिये |

investkare

Recent Posts

2026 के 10 धमाकेदार Mainboard IPOs – निवेश से पहले जरूर जानें पूरी जानकारी

Top Upcoming IPO 2026 :- अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और IPO…

1 month ago

Bharat Taxi Driver Registration 2026: भारत टैक्सी में कैसे जुड़ें? पूरी जानकारी

Bharat Taxi Driver Registration 2026: भारत टैक्सी में कैसे जुड़ें? पूरी जानकारी Bharat Taxi App…

1 month ago

Bitcoin में निवेश करना सुरक्षित है या खतरा? सच्चाई जानिए 2026 में

Bitcoin में निवेश करना सुरक्षित है या खतरा? सच्चाई जानिए 2026 में Bitcoin Crash News…

1 month ago

UPSC Notification 2026: फॉर्म भरने की पूरी जानकारी, डेट, नियम और नए बदलाव (हिंदी में)

UPSC Notification 2026: फॉर्म भरने की पूरी जानकारी, डेट, नियम और नए बदलाव (हिंदी में)…

1 month ago

Best Gold & Silver ETF Investment 2026: गोल्ड और सिल्वर में निवेश कैसे करें? पूरी गाइड हिंदी में

Best Gold & Silver ETF Investment 2026: गोल्ड और सिल्वर में निवेश कैसे करें? पूरी…

1 month ago

Top 5 High Dividend Stocks in India 2026: Passive Income कमाने का सबसे आसान तरीका

Top 5 High Dividend Stocks in India 2026: Passive Income कमाने का सबसे आसान तरीका…

1 month ago