Categories: Business

खिलौने शॉप बिजनेस कैसे शुरू करे Toys Shop Business Hindi

Last updated on November 13th, 2023 at 07:06 am

खिलौने शॉप बिजनेस कैसे शुरू करे Toys Shop Business Hindi

Toy shop business plan in india :- आज के समय में खिलोनो की एक बहुत बड़ी  मार्किट है जिसमे की भिन्न भिन्न प्रकार के खिलोनो का बिजनेस किया जाता है जैसे की प्लास्टिक के खिलोने , रबर के खिलोने और बिजली या बैटरी से चलने वाले खिलोने | बचों का मनपसंद खेल अपने खिलोनो से खेलना होता है | और जब भी उने अपनी पसंद का खिलौना नहीं मिलता वे रोना शुरू कर देते है |यह खिलौने बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। छोटे बच्चों के लिए खिलौने सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि खेल-खेल में पढ़ाई करने के लिए भी काम में लिए जाते हैं।

वेंडिंग मशीन बिज़नेस कैसे शुरू करें

 बिजनेस शुरू करने से पहले आपको थोड़ी रिसर्च करनी होगी। आप जिस देश तथा राज्य में रहते हैं वहां आपको अपने क्षेत्रीय स्तर पर यह पता करना होगा कि वहां के बच्चे किस प्रकार के खिलौने ज्यादा पसंद करते हैं।

आजकल लकड़ी, मिट्टी, प्लास्टिक तथा कपड़े के खिलौने बनाए जाते हैं। आप अपने शहर में स्थित खिलौनों की दुकान में जाकर देखें कि वहां कौन-कौन से तथा किस प्रकार के खिलौने रखे हैं तथा यह भी पता करें कि कौन से खिलौने ज्यादा बिकते हैं।

खिलौने शॉप बिजनेस के लिए जरूरी चीजे

Requirements for Toys Shop Business :- इस Business को शुरु करने के लिए बहुत सी चीजो को जरुरत पड़ती है  लेकिन जिस चीज की जरुरत Business  के आकार पर निर्भर करती है क्योकि ये बिज़नेस शुरु करने के लिए दुकान किराए पर लेके ये काम शुरु कर सकते है , या फिर खुद की जमीन पर नई दूकान बना कर भी आप इसे शुरू कर सकते है | निचे कुछ तत्व दिए गये है जिनके बारे में आपको ज्ञान होना आवश्यक है :

  • जगह ( Shop )
  • GST Number
  • कच्चा माल ( Raw Material )
  • इन्वेस्टमेंट (Investment)
  • कर्मचारी ( Worker )
  • मार्केटिंग ( Marketing )
  • प्रॉफिट ( Profit )

खिलौने शॉप बिजनेस के लिए जगह

Space for Toys Shop Business :- जब आप अपनी खिलौने की शॉप शुरू करते है तो उसके लिए एक बढिया जगह का होना अत्यंत आवश्यक है | इसीलिए अपनी शॉप के लिए एक ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पर लोगों का आना जाना अधिक हो और इसके साथ साथ आप की दुकान मेन मार्केट में हो तो बहुत ही अच्छा रहेगा |

अगर आप अपनी शॉप के लिए एक सही जगह का चुनाव नहीं करेंगे तो आपका व्यापार शुरू होने से पहले ही बंद हो जाएगा या फिर बहुत अधिक नुकसान में चला जाएगा | इसके अलावा यह भी देखें कि जिस क्षेत्र में आप अपनी खिलौने शॉप खोल रहे हैं वहां पर इस प्रकार की और कितनी दुकानें हैं | यह आपके लिए जानना बेहद अनिवार्य है | क्योंकि आपकी दुकान ऐसी जगह पर ज्यादा चलेगी जहां पर आपके प्रतिस्पर्धी कम होंगे |

कोई भी बिजनेस हो या शॉप हो सभी में जगह का एक ख़ास महत्व होता है | क्योंकि अगर आपके द्वारा किसी ऐसी जगह पर इसकी शॉप की जाती है या store करते है जहाँ पर मार्किट नजदीक न हो और जगह सुनसान हो तो वहाँ से आपको सिर्फ नुकसान ही उठाना पड़ेगा इसलिए जगह का चयन  सोच समझ कर करना चाहिए | आपकी शॉप से बिकने वाले खिलोनों पर जगह के सही चुनाव न करने का बहुत गहरा असर पड़ सकता है |

इसके लिए आपको जगह ज्यादा रखनी होगी क्योंकि खिलोने कई प्रकार के होते है और उनके आकर में भी अंतर होता है बहुत से सॉफ्ट टॉयज ऐसे होते है जिनको ज्यादा जगह चाहिए होती है | इसके लिए आपको शॉप तैयार  करवाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आपकी शॉप में हर प्रकार के खिलोनो के लिए पूर्ण जगह हो | आपकी शॉप में अच्छी तरह डेकोरेशन और फर्निशिंग वर्क होना चाहिए , क्योंकि खिलौने के बिज़नेस के लिए शॉप का आकर्षक दिखना ज़रूरी होता है। Toys Shop Business Hindi

जगह ( Space ) :- 300 से 400 Square Feet

कांटेदार तार बनाने का बिज़नेस कैसे शुरु करे

खिलौने शॉप बिजनेस के लिए GST Number

Document For Toys Shop Business :- कोई भी Business  शुरु करते है तो कुछ पर्सनल डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ती है और कुछ Business  से सबंधित लाइसेंस की जरुरत पड़ती है जैसे :-

Personal Document (PD) :- Personal Document के अन्दर बहुत से डॉक्यूमेंट होते है जैसे :

  • ID Proof :- Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card
  • Address Proof :- Ration Card , Electricity Bill ,
  • Insurance
  • Bank Account With Passbook
  • Photograph Email ID , Phone Number ,
  • Other Document

बिजनेस Document (PD)

  • Business Registration
  • Business pan card
  • GST Number

खिलौने शॉप बिजनेस के लिए कच्चा माल

Raw Material for Toys Shop Business :- जिस प्रकार हम बिजनेस करने से पहले यह निर्धारित करते है की हम बिजनेस स्तर पर शुरू कर रहे है ठीक उसी तरह हमें यह भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए की हम किस तरह के खिलौने का बिज़नेस करना चाहते हैं, सॉफ्ट टॉयज का या गैजेट्स का या फिर प्लास्टिक का या बैटरी के चलने वाले खिलौनों का |

यह बात निर्धारित होने के बाद ही हमें कच्चा माल का आर्डर करना चाहिए | उसके बाद हम कच्चे माल को थोक बाजार से खरीद सकते हैं | कच्चे माल के सम्बन्ध में एक बात यह भी ध्यान में रखें की आप अलग अलग जगह से कच्चा माल पता करें और उसके बाद ही खरीदें |

ब्लाउज हुक बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करे 

खिलौने शॉप बिजनेस के लिए मशीनें  Toys Shop Business Hindi

Machines for Toys Shop Business :- शॉप के लिए खोली जाने वाली Shop में हम अगर बड़े स्तर पर काम शुरू कर रहें है  तो ही हमें मशीनों की जरुरत होगी अगर हम छोटे स्तर पर घर से काम शुरू कर रहें है तो हमें मशीनों की जरुरत नहीं होगी | बड़े स्तर पर बिजनेस करने के लिए  जिन मशीनों को उपयोग में लेंगे उनकी गुणवता अच्छी होनी चाहिए ,

क्योंकि अच्छी गुणवत्ता वाली मशीन ही काम को बेहतर कर पाएंगी | खिलौने बनाने के लिए विभिन्न तरह की मशीनरी की आवश्यकता होती है | जैसे कि सॉफ्ट टॉयज के लिए सिलाई मशीन, इसके अलावा प्लास्टिक बॉडी वाले गैजेट्स एवं बैटरी वाले खिलौनों के लिए भी मशीन अलग अलग आती है |

खिलौने शॉप बिजनेस के लिए इन्वेस्टमेंट

Investment in Toys Shop Business :- इस बिजनेस में एक बात यह भी मुख्य है की आप इस बिजनेस को किस स्तर से शुरू करना चाहते है | अगर आप इस बिजनेस को छोटे स्तर से शुरू करते है तो उसके  लिए आपका निवेश , आपकी इन्वेस्टमेंट अलग होगी और अगर आप इस बिजनेस को बड़े स्तर से शुरू करना चाहते है तो आप या बात अच्छे से समझ लें की आप इसको जितने बड़े स्तर से शुरू करेंगे आप की इन्वेस्टमेंट उतनी ज्यादा बढ़ जायेगी |

आप जब खिलौने की दूकान के लिए इन्वेस्टमेंट की बात करते है तब आपको सबसे पहले दूकान के लिए जगह संबंधित बातें सामने आती है जैसे की आप जो जगह लेना चाहते है उसके लिए आप कितना  धन खर्च करते है या निवेश करते है | उसके बाद बात आती है आपकी दूकान में उपलब्ध खिलोनों की , कि आप किस गुणवत्ता के खिलोने दूकान में बेचते है |

यह बात सभी जानते है की उच्च गुणवत्ता का समान बनाने और बेचने के लिए ज्यादा निवेश अर्थात ज्यादा धन खर्च करने की जरुरत होगी | इसके साथ साथ आपको अपनी दुकान में खिलौने रखने के लिए जगह भी  बनानी होगी जिसके लिए ज्यादा स्पेस चाहिए उन खिलोनो को अलग जगह रखना पड़ेगा |

इस सब के साथ ही इन्वेस्टमेंट इस बात पर भी निर्भर करती है की आप अपनी बिजनेस के लिए अपने नीचे कितने कर्मचारी रखेंगे | इन्वेस्टमेंट में उन सभी कारकों पर ध्यान दिया जाता है जिन के उपर हम अपने बिजनेस में व्यय करते है चाहे फिर वह आपके द्वारा बेचे जाने प्रोडक्ट्स के बारे में हो या कर्मचारियों के बारे में हो या फिर आपकी शॉप के बारे में हो |

लागत ( Investment ) :-  10 से 15 लाख रूपये

खिलौने शॉप बिजनेस के लिए कर्मचारी Toys Shop Business Hindi

Worker for Toys Shop Business – कर्मचारियों को नियुक्त करने का कार्य पूर्ण रूप से आपके बिजनेस पर निर्धारित करता है | अगर यही बिजनेस आप छोटे स्तर से शुरू कर रहें है तो आपको कम कर्मचारियों से भी काम चल जायेगा | आपको अपने बिजनेस के लिए ऐसे कर्मचारियों की आवश्यकता होगी जो मेहनती , शिक्षित और अच्छे स्वभाव के हो , जो दूकान पर आने वाले ग्राहकों के साथ शालीनता के साथ पेश आयें |

यह बिजनेस खिलोनो का है और खिलोने बचो की मनपसंद चीज होती है इस लिए आपको ऐसे कर्मचारियों को नियुक्त करना होगा जो नर्म स्वभाव के हो और बचो से प्यार से बात करें | और इसके साथ ही यह आपको सोचना होगा की आप किस स्तर से यह काम शुरू कर रहें है , अगर आप एक बड़े स्टॉक के साथ इस काम को शुरू करते है तो आपको इसके लिए 5 से 6 लोगों की आवश्यकता होगी |

फोटोकॉपी की शॉप कैसे ओपन करे

खिलौने शॉप बिजनेस के लिए मार्केटिंग

Marketing in Toys Shop Business :- खिलोनो की शॉप की मार्केटिंग के लिए आप अपनी शॉप के बाहर बैनर लगवा सकते है शॉप के नाम से कार्ड बनवा सकते है | इसके साथ साथ अगर आप अपनी खिलोनो की गुणवत्ता संबंधी विज्ञापन भी दे सकते है | आप विज्ञापन देकर अपने पास मौजूद सभी प्रकार के खिलोनो के बारे में बता सकते है |

खिलोने बहुत ही नाजुक सी चीज होती है लेकिन कुछ खिलोने इस प्रकार बनाये जाते है जिस से की उन्हें कोई नुकसान नहीं होता और वे लम्बे समय तक चल जाते है | आप अपनी शॉप पर आने वाले बचो को खिलोनो के साथ चॉकलेट या टॉफी दे सकते है जिस से की बच्चे आप को और आपकी शॉप को याद रखेंगे  |

खिलौने शॉप बिजनेस में प्रॉफिट Toy shop profit margin in india

Profit in Toys Shop Business :- इस बिज़नेस से आपको त्योहारों के समय में कमाई ज्यादा होती है | क्योंकि त्योहारों में लोग मेलों में जाते है और शहर में जाते है शौपिंग करने के लिए और उनके साथ बच्चे भी होते है और बच्चे हमेशा नये नये खिलोने से खेलना पसंद करते है और लेने के लिए भी ज्यादा उत्सुक रहते है  इसलिए आप इस बात पर निश्चिंत हो सकते है की त्यौहार के सीजन में इसकी सेल अधिक होगी |

अगर आपकी शॉप की जगह सही है और आप अपनी दुकान से कस्टमर जोड़ने में भी सफल रहें है तो आप हर महीने इस बिज़नेस से 50 हजार से लेकर 1 लाख रूपये तक की कमाई कर सकते हैं |त्योहारों के समय में तो यह आंकड़ा दोगुना हो सकता है |

यदि आपको यह Toys Shop Business Hindi की जानकारी पसंद आई या कुछ सीखने को मिला तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter और दुसरे Social Media Sites Share कीजिये |

investkare

Recent Posts

2026 Best Stocks to Buy | High Conviction Stocks India 2026 | Hindi

2026 Best Stocks to Buy | High Conviction Stocks India 2026 | Hindi Best Stocks…

4 weeks ago

1 जनवरी 2026 से नए नियम | सैलरी, किसान, बैंक, PAN, LPG अपडेट

1 जनवरी 2026 से नए नियम | सैलरी, किसान, बैंक, PAN, LPG अपडेट New Rules…

1 month ago

Haryana Police Constable Recruitment 2026 Online Apply

Haryana Police Constable Recruitment 2026 Online Apply नए साल 2026 की शुरुआत हरियाणा के युवाओं…

1 month ago

Gold & Silver Investment 2026: कितना Gold, कितना Silver? Best Strategy & Returns

Gold & Silver Investment 2026: कितना Gold, कितना Silver? Best Strategy & Returns 2025 का…

1 month ago

Unique Channel Idea 2026 | छप्परफाड़ Views & Earning Best Affiliate Channel Idea

Unique Channel Idea 2026 | छप्परफाड़ Views & Earning Best Affiliate Channel Idea :- अगर…

1 month ago

January 2026 IPO List | 2026 के Biggest IPOs – Reliance Jio, NSE, Flipkart

January 2026 IPO List | 2026 के Biggest IPOs – Reliance Jio, NSE, Flipkart Upcoming…

1 month ago