Last updated on January 4th, 2026 at 02:52 pm
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना | PM Garib Kalyan Yojana 2026
Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana In Hindi – कोरोना के खतरे के चलते, एक अच्छी खबर आयी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने देश के गरीब लोगो के लिए एक नई योजना का आरम्भ कर दिया है. इस योजना का नाम है, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana) . कोरोनावायरस के चलते इस योजना का विस्तार किया गया है और इस योजना को नया रूप दिया गया है. इसे प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना भी कहा जा रहा है
इससे भारत सरकार भ्रष्ट लोगों के बैंकों में जमा कराए जाने वाले काले धन को सरकार गरीबों के विकास में लगाएगी। वास्तव में ये योजना सरकार ने उन (भ्रष्ट) लोगों के लिए शुरू की है जिनके पास अघोषित संपत्ति है. ऐसे लोग इस योजना के तहत गरीब कल्याण योजना में पैसे जमा कर सकते हैं।.
जैसा कि आप जानते हैं देश में 21 दिन का लॉक डाउन है, इस लॉक डाउन के समय में सबसे ज्यादा चिंता लोगों को राशन की थी .हालाँकि लोग घरों में रह कर सरकार का पूरा सहयोग कर रहे हैं परन्तु यह भी देखने में आया के जरुरी राशन लेने के लिए लोग घर से बहार निकलने को मजबूर हैं. देश की गरीब जनता जो मुश्किल से गुजरा करती है, उनके लिए यह समय और भी भयानक दिख रहा था .क्योंकि अभी लॉक डाउन के चलते आमदनी कर पाना मुश्किल है.ऐसे समय में सरकार से लोग आस लगाए बैठे थे.
ये भी देखे :- एक परिवार एक नौकरी योजना ऑनलाइन आवेदन
UPDATE – दोस्तों आपको यह जानकर खुशी होगी की कोरोना वायरस से राहत के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1.7 लाख करोड़ की Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana की घोषणा कर दी है. जल्द ही लाभार्थियों को मुफ्त में मिलेगा 3 महीने के लिए राशन
पुरे विश्व में कोरोना की महामारी ने अपना जाल फैला रखा है । इस समय जहाँ आम जनता बेबस है, वही सरकारें लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं । इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुवात की गई है । इस योजना का मकसद है देश के हर गरीब परिवार तक सब्सिडी के साथ राशन पहुँचाया जाए ताकि कोई भूखा न रहे .
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार लॉकडाउन के बाद से लगातार लोगों की मुश्किलों को कम करने के काम में लगी हुई है.केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रभावित अर्थव्यवस्था और गरीबों की मदद के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का घोषणा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana के तहत लॉकडाउन से प्रभावित गरीब तबके के लोगों की सहायता करेगी.
अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा के हम किसी को भी भूखा नहीं मरने देंगे और सरकार गरीब परिवारों का इस योजना के तहत विशेष ध्यान रखेगी | उन्होंने ये कहा के सरकार खाने पीने की चीजें तो मुहैया करेगी ही, साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करेगी के गरीबों की आर्थिक मदद भी की जा सके . PM Garib Kalyan Yojana
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ परिवारों के लिए अन्न की व्यवस्था की जाएगी .
जैसा के आप जानते होंगे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकार पहले से ही 5 किलो गेहूं/चावल मुहैया करवाती है . इस स्कीम के तहत इनके अतिरिक्त 5 किलो गेहूं/चावल हर महीने (अगले तीन महीनों के लिए ) प्रत्येक लाभार्थी गरीब व्यक्ति को मुफ्त में मिलेगा और साथ ही साथ 1 किलो दाल हर गरीब परिवार को अतिरिक्त मिलेगी|
गरीबों के खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर के जरिये धन राशि पहुंचाई जाएगी.
वित्त मंत्री ने कहा कि Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana 80 करोड़ लोगों को सस्ते दर अनाज मिलेगा. केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से कोई भी गरीब खाना को लेकर चिंता न करे. गरीब लोगों को 5 किलो अतिरिक्त अनाज 3 महीने फ्री में मिलेगा. उनको एक किलो दाल भी मुफ्त में मिलेगा. गेहूं, चावल के साथ दाल भी गरीबों को मिलेगा. Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojanaअन्न योजना के तहत गरीबों को कैश ट्रांसफर किए जाएंगे.
वित्त मंत्री ने इसके अलावा कोरोना वायरस से लड़ने वालों के लिए 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर देने की घोषणा की. इस योजना से 20 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. इनमें आशा वर्कर्स और डॉक्टर आशा वर्कर, नर्स और अन्य मेडिकल स्टॉफ शामिल हैं. PM Garib Kalyan Yojana
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों के लिए 1000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे. ये अगले तीन महीने के लिए है. इसे दो किस्त में दिया जाएगा. इस वर्ग के लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जाएगा. इस पहल का लाभ लगभग 3 करोड़ लोगों को होगा.
दीनदयाल योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20 लाख तक का लोन दिया जाएगा. पहले इनको 10 लाख तक का लोन दिया जाता था. अगले तीन महीने तक महिला जनधन खाताधारकों को प्रति माह 500 रुपये दिए जाएंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि इसका फायदा लगभग 20 करोड़ महिलाओं को होगा.
उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ महिला लाभार्थियों को लाभ मिलेगा. इन्हें तीन महीने तक फ्री सिलिंडर दिए जाएंगे. मनरेगा के मजदूरों की दिहाड़ी 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी गई है.
Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana के अंतर्गत के ईपीएफ कंट्रीब्यूशन का भुगतान करेगी. वित्त मंत्री ने कहा सरकार पीएफ कंट्रीब्यूशन कंपनी की 12 प्रतिशत और कर्मचारी की 12 प्रतिशत यानी 24 फीसदी सरकार अदा करेगी. अगले तीन महीने तक EPF सरकार भरेगी. इसका लाभ 100 कर्मचारियों वाली कंपनी को मिलेगा. 15 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को लाभ होगा.
हाल ही में Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana के बारे में ज्यादा बात क्यों हो रही है?
कोरोनावायरस की आपदा के चलते देश में 21 दिन का लॉक डाउन है | ऐसी परिस्थिति में सरकार ने गरीबों की मदद के लिए Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana का नया अवतार पेश किया है | ध्यान रहे Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana कोई नई योजना नहीं है काफी पहले से चली आ रही है लेकिन इस समय इस योजना को एक नया रूप दिया गया है|
गरीब कल्याण योजना 2026के अंतर्गत गरीबों को लाभ देने की घोषणा कब की गई?
26 मार्च 2020 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की बात की
इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
आपदा के समय देशवासियों को सरकार से बहुत उम्मीदें थी, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को | उन्हीं की सहायता करने के लिए सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में राशन मुहैया कराया जाएगा
Top Upcoming IPO 2026 :- अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और IPO…
Bharat Taxi Driver Registration 2026: भारत टैक्सी में कैसे जुड़ें? पूरी जानकारी Bharat Taxi App…
Bitcoin में निवेश करना सुरक्षित है या खतरा? सच्चाई जानिए 2026 में Bitcoin Crash News…
UPSC Notification 2026: फॉर्म भरने की पूरी जानकारी, डेट, नियम और नए बदलाव (हिंदी में)…
Best Gold & Silver ETF Investment 2026: गोल्ड और सिल्वर में निवेश कैसे करें? पूरी…
Top 5 High Dividend Stocks in India 2026: Passive Income कमाने का सबसे आसान तरीका…
View Comments
Tractor
Sir Ham hotel industry se relative hun Hotel aamara band Ho Gaya net salary Mela hai kaise ghar ka kharcha chalega Sar naahi Garib Kalyan Yojana se madad Mili hai
sir jisko help milegi unke bare me hmne bta diya hai .yadi apke pas ration card hai to apko kuch help jarur milegi sir ....
jaruri hai hai sir please contact me